ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

मुज़फ़्फ़रपुर: आपसी झगड़े में गई पति की जान, पत्नी को बचाने में डूबा पति, लाश को ढूंढने में जुटी पुलिस

09-Sep-2019 06:24 PM

By 9

MUZAFFARPUR: पति और पत्नी के आपसी विवाद में पति की डूबकर मौत हो गई. घटना जिले के अखाड़ा घाट की है जहां बूढ़ी गंडक नदी में पति की डूबकर मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मृत शख्स के शव को ढूंढने में जुटी है. बताया जा रहा है कि छपरा जिले के जलालपुर के रहने वाले रंजीत और रानी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इस विवाद के बाद पत्नी रानी गुस्से में आकर पुल के उपर से बूढ़ी गंडक नदी में कूद गई. पत्नी को बचाने के लिए पति रंजीत भी नदी में कूद गया. इस दौरान दोनों नदी में डूबने लगे. काफी मशक्कत के बाद पत्नी को तो बचा लिया गया जबकि पति की डूबकर मौत हो गई. लोगों ने रंजीत को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका. घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी सिकंदरपुर और अहियापुर थाने को दी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट