बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
07-Nov-2020 08:01 AM
NALANDA : हिलसा विधानसभा के तीन मतदान केंद्र पर आज फिर से वोट डाले जा रहे हैं. करायपरशुराय थाना इलाके में तीन बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है. कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है.
दरअसल करायपरशुराय के हथला चौरासी पुल के समीप 3 नवंबर को ईवीएम व कर्मियों के साथ लौट रहा पिकअप वाहन पानी भरे गड्ढे में पलट गया था. जिसके बाद आज पुनर्मतदान किया जा रहा है.
जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को तीनों मतदान केन्द्रों के ईवीएम मशीनों की जांच सामान्य प्रेक्षक, हिलसा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी एवं अभ्यर्थियों की उपस्थिति में की गई, जिसमें पाया गया कि तीनों मतदान केन्द्रों से संबंधित ईवीएम से मतगणना परिणाम प्राप्त करना संभव नहीं है. इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग को अवगत कराया गया. शुक्रवार को निर्वाचन आयोग द्वारा सात नवंबर को पुनर्मतदान कराने का पत्र जारी किया गया था. जिसके बाद आज इन तीनों बूथों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है.