ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

हिलसा के प्रसिद्ध मां महाकाली मंदिर में राजू दानवीर ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

10-Oct-2024 05:48 PM

By First Bihar

NALANDA: हिलसा के सुप्रसिद्ध मां महाकाली मंदिर में आज महाष्टमी के पावन अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजू दानवीर ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। इस दौरान राजू दानवीर ने माता के दरबार में अपना शीश झुकाकर हिलसा विधानसभा समेत पूरे प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। 


मां काली की पूजा के बाद राजू दानवीर ने कहा, "नालंदा मेरी मातृभूमि है और इसके गौरव को बढ़ाने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। यहां की संस्कृति और धरोहर को संरक्षित करना मेरा दायित्व है, और मैं हर संभव प्रयास कर रहा हूँ कि हिलसा विधानसभा क्षेत्र का विकास हो और लोगों का जीवन स्तर सुधरे।" 


राजू दानवीर के साथ इस मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे, जिन्होंने मिलकर महाष्टमी के इस पावन पर्व पर मां महाकाली के दर्शन किए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस त्योहार के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे की भावना को और अधिक प्रबल किया जाए। 


पूजा के बाद, राजू दानवीर ने मंदिर परिसर में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता और श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने महाष्टमी के इस पवित्र अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

news image


news image


news image