राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
08-Jul-2024 09:48 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। हेमंत सोरेन को राहत देने वाले झारखंड हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जमानत के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में ईडी ने याचिका दायर की गयी है। ऐसे में तीसरी बार सीएम बनने के बाद भी हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
बता दें कि जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट ने 28 जून को यह कहते हुए जमानत दी थी कि इनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जब ईडी ने सोरेन की जमानत रोकने के लिए 24 घंटे का समय मांगा तो कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। जिसके बाद झारखंड हाईकोर्ट ने 28 जून को 50-50 हजार के दो मुचलकों पर हेमंत सोरेन को जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन 149 दिन बाद जेल से बाहर निकल गये।
जमानत के फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में ईडी ने याचिका दायर करते हुए यह कहा कि जमीन घोटाला मामले में झारखंड हाई कोर्ट का आदेश अवैध है और इसमें उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप की जरूरत है। ईडी ने यह दावा किया है कि हाई कोर्ट के फैसले में जमीन घोटाला मामले के महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी की गई है। हेमंत सोरेन के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत हैं उनकी जमानत अनुचित है।