मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध
12-Oct-2020 08:59 PM
By Ajit Kumar
JAHANABAD : बिहार विधानसभा चुनाव में जहानाबाद की पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है. इसी कड़ी में घोषी थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हथियार, कारतूस के साथ साथ लगभग 12 लाख रुपए बरामद किये हैं. इस मामले में दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है.
जहानाबाद एसपी मीनू कुमारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर घोषी थाना की पुलिस ने डमउआ गॉव में नीरज शर्मा में घर मे छापेमारी के दौरान कई हथियार एबम 11 लाख 95 हजार रुपए बरामद किया गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि डमउआ में नीरज शर्मा के यहाँ काफी संख्या में हथियार है. जिसके बल पर उस गॉव से निकलने वाला बालू से ट्रैक्टरों से हथियार के बल पर पैसे की उगाई की जाती है.
इस सूचना में बाद जहानाबाद एसपी के द्वारा एक टीम का गठन किया गया. जिसका नेतृत्व जिले के एसडीपीओ अशोक कुमार पाण्डेय के द्वार किया जा रहा था. घर मे छापेमारी की गई तो दो देशी रायफल, दो कट्टा, 15 राउंड गोली के साथ 11 लाख 95 हजार रुपए बरामद किया गया. हालाँकि छापेमारी की सूचना पाकर नीरज शर्मा घर से फरार हो गया. उसी के घर से दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.