मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध
17-Oct-2020 10:49 AM
DESK: एक युवक महिला के साथ ब्लैकमेलिंग कर उसके साथ कई बार रेप कर चुका था. युवक की हरकतों से परेशान महिला ने युवक की हत्या कर दी. महिला इतना गुस्सा में थी कि उसने आरोपी को 25 बार चाकूओं से गोद डाला. जिससे युवक की मौत हो गई. यह घटना मध्य प्रदेश के गुना की है.
15 साल से कर रहा था रेप
महिला ने पुलिस को बताया कि युवक 15 साल से उसके साथ रेप कर रहा था. उस समय वह नाबालिग थी. तब से उसके साथ वह रेप करते आ रहा था. महिला ने पुलिस को बताया कि मृतक बृजभूषण पहली बार उसके साथ 2005 में रेप किया था. उस समय वह 16 साल की थी. उसके बाद से वह जबरन उसके साथ 15 सालों के बीच कई बार रेप किया. वह वीडियो वायरल करने के नाम पर उससे ब्लैकमेल कर रहा था. वह अशोकनगर इलाके में रहती है वही मृतक भी उसी इलाके में रहता था.
शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा
महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसकी शादी एक शख्स के साथ हो गई तो उसके बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था. हत्या की रात वह घर में अकेली थी. इस दौरान ही बृजभूषण शराब के नशे में उसके घर में घुस गया और उसके साथ फिर से रेप करने की कोशिश करने लगा. गुस्से में उसने 25 बार चाकू मारी. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.