ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / गोपालगंज में फिर गैंगवार, JDU MLA पप्पू पांडेय के करीबी को मारी गोली

गोपालगंज में फिर गैंगवार, JDU MLA पप्पू पांडेय के करीबी को मारी गोली

04-Jul-2020 11:25 AM

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. यहां पर फिर गैंगवार में गोली चली है. अपराधियों ने जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय के करीबी को गोली मार दिया है. यह घटना नया गांव तुलसिया की घटना हैं

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अपराधियों ने नागेंद्र तिवारी को गोली मारी है. नागेंद्र तिवारी पप्पू पांडेय का करीबी है.   गोली पैर में लगी हुई है. उससे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. 

27 मई को भी पप्पू पांडेय के करीबी का हुआ था मर्डर

27 मई को रेपुरा गांव में बेखौफ अपराधियों ने जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय के फूफेरे भाई मुन्ना तिवारी को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से भून डाला था. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी. विधायक और उनके परिजनों ने राजनीतिक साजिश के तहत करीबियों को टारगेट कर हत्या करने का आरोप लगाया था.

आरजेडी नेता के घर ट्रिपल मर्डर

गोपालगंज नरसंहार मामले में जेडीयू विधायक पप्पू पांडे के भाई सतीश पांडे और भतीजे मुकेश पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर चुकी है. पप्पू पांडे सहित उनके भाई और भतीजे पर गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है. 25 मई को अपराधियों ने राष्‍ट्रीय जनता दल नेता जेपी चौधरी और उनके परिजनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली लगने से उनके माता-पिता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हत्यारों ने 70 साल के महेश चौधरी और उनकी बूढी पत्नी संकेतिया देवी पर गोलियां बरसा कर दोनों को वहीं मार डाला. जबकि एक भाई शांतनु चौधरी की पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल में मौत हो गई थी. गोलीबारी में घायल आरजेडी नेता जेपी चौधरी बच गए.  इस हत्याकांड का अंजाम देने का आरोप जेडीयू विधायक पर लगा है.