ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: बाढ़ में फंसा युवक पांच दिनों तक बैठा रहा झोपड़ी पर, नाव...

बिहार: बाढ़ में फंसा युवक पांच दिनों तक बैठा रहा झोपड़ी पर, नाव देख किया शोर तो हुआ रेस्क्यू

18-Jul-2020 04:52 PM

PATNA: बिहार के गोपालगंज में गंडक नदी के उफान के कारण कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है. कई जगहों पर लोग फंसे हुए हैं. एक ऐसा ही शख्स का आज रेस्क्यू किया गया. युवक पांच दिनों से झोपड़ी के उपर पर बैठा था. 

बताया जा रहा है कि सदर प्रखंड के कटघरवा पंचायत के कई गांवों में पानी घुस गया है. जिसके कारण एक युवक फंस गया. जान बचाने के लिए वह किसी तरह से झोपड़ी के उपर बैठा रहा. कभी धूप से परेशान होता तो कभी बारिश और वज्रपात का डर. किसी तरह वह चुड़ा खाकर दिन गुजरता रहा था. आज जब बगल से नाव गुजरा तो युवक ने शोर किया. युवक की आवाज सुन नाव सवार लोग पहुंचे और उसकी जान बचाई. 

जब लोगों ने पूछा कि कितने दिन से फंसे हो तो बताया कि वह पांच दिनों से फंसा हुआ था. कहा कि वह किसी तरह से चुड़ा खाकर किसी तरह जिंदा रहा. फिर युवक को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया. बता दें कि बिहार के कई जिलों में नेपाल में तेज बारिश के कारण उफान पर है. जिसके कारण कई जिलों में बाढ़ का पानी घुस गया. जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए है. निचले इलाके के लोग सुरक्षित जगहों पर शरण लिए हुए है. कोरोना संकट के बीच लोग दोहरी मार झेल रहे हैं.