बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
23-Nov-2020 10:39 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : इस वक्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां एक बड़ा हादसा हुआ है. एक शादी समारोह में मिट्टी कोड़ने जा रही आधा दर्जन महिलाओं को ट्रक ने कुचल दिया है. इस बड़ी घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है. मौके पर ही दो महिलाओं की मौत की सूचना मिल रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना इलाके की है. जहां बहादुरा गांव के पास एक शादी समारोह में मिट्टी कोड़ने जा रही आधा दर्जन महिलाओं को ट्रक ने कुचल दिया. इस बड़े हादसे में घटनास्थल पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायल महिलाओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. उधर दूसरी ओर दोनों मृतक महिलाओं के घर के कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. शादी वाले घर में ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया है.