ब्रेकिंग न्यूज़

50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी

‘गिरिराज सिंह असली हिंदू नहीं.. उनके पिता अंग्रेजों के दलाल थे’ तेजस्वी के विधायक के बिगड़े बोल

30-Sep-2023 02:01 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: जेडीयू के साथ बिहार की सत्ता में भागीदार बनी आरजेडी के नेताओं द्वारा विवादित बयान देने का सिलसिला लगातार जारी है। आरजेडी कोटे के मंत्री चंद्रशेखर हों, मंत्री सुरेंद्र यादव हों या राजद के अन्य नेता, वे अपने बयानों से बिहार की सियासत को गर्म करते रहते हैं। इस बार आरजेडी के विधायक भाई बीरेंद्र ने गिरिराज सिंह को लेकर विवादित बयान दे दिया है।


दरअसल, दानापुर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आरजेडी विधायक भाई विरेंद्र भाषा की मर्यादा को पार कर गए और कह दिया कि गिरिराज सिंह असली हिंदू नहीं हैं। ये अंग्रेजों के दलाल के बेटे हैं और जो अंग्रेज का दलाल होगा, उसका बेटा कभी हिंदुस्तान से प्रेम नहीं कर सकता। मीडियाकर्मियों ने भाई बीरेंद्र से सवाल पूछा था कि गिरिराज सिंह कहते हैं कि नीतीश कुमार मस्जिदों के लिए फंड देते हैं और हिंदुओ को दंगाई बताकर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाते हैं।


यह सवाल सुनकर आरजेडी विधायक भड़क गए और उन्होंने अपना आपा खो दिया। उन्होंने कहा कि सच्चाई यही है कि गिरिराज सिंह असली हिंदू है ही नहीं। वे तो अंग्रेजों के दलाल के बेटे हैं। उनके पिता अंग्रेजों के दलाली किया करते थे। जो दलाल का बेटा होगा, नाथूराम गोडसे का बेटा होगा उसे कभी हिन्दुस्तान से प्रेम नहीं होगा हालांकि आरजेडी ने भाई बीरेंद्र के इस विवादित बयान से किनारा कर लिया है और कहा है कि यह भाई बीरेंद्र का व्यक्तिगत बयान है।


बता दें कि बेगूसराय में पिछले दिनों असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को तोड़ दिया था। जिससे गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ किया था। इस मामले में पुलिस ने 30 नामजद समेत दो सौ से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। पुलिस की इस कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सवाल उठाए थे।