ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला

Home / news / घर से जॉब करने जा रहे शख्स की ट्रेन से गिरकर मौत,...

घर से जॉब करने जा रहे शख्स की ट्रेन से गिरकर मौत, 2 की गई जान

29-Mar-2023 03:31 PM

By First Bihar

ARA : आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा की दुर्घटना से देर भली।  इसका अर्थ यह होता है कि कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। लेकिन, इसके बाबजूद जल्दबाजी के कारण अपनी जान तक का सौदा कर डालते हैं।  अब एक ऐसा ही मामला भोजपुर से निकल कर सामने आया है जहां ट्रेन से गिरकर 2 लोगों की मौत हो गयी है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन एवं जमीरा हाल्ट के बीच ट्रेन से गिरकर महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव वार्ड नंबर 5 निवासी स्व.शिव चंद्रिका पासवान के 55 वर्षीय पुत्र राजनीत पासवान उर्फ बंगुरी पासवान के रूप में हुई है। वह पेशे से मजदूर थे। इसलिए वो अपने घर से नौकरी करने बक्सर जा रहे थे। जबकि, अज्ञात महिला की शिनाख्त में जीआरपी पुलिस जुटी हुई है ।


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के भाई रघुवर पासवान ने बताया कि वह बक्सर में रहकर मजदूरी करते थे। होली में गांव आए थे। ट्रेन से वापस बक्सर लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। जब वह बक्सर नहीं पहुंचे तो काफी खोजबीन की गई। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया । इसके बाद लोग रेलवे लाइन की ओर गए तभी रेलवे कर्मचारी से पूछताछ के दौरान बताया कि ट्रेन से गिरकर तुम्हारे भाई की मौत हो गई है। 


इधर, मृतक की पत्नी शांति देवी की मौत 5 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही अज्ञात महिला की पहचान के लिए जीआरपी पुलिस शव की फोटो खींच आस–पास के इलाकों में शव की पहचान कराई जा रही है ।