Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
01-Mar-2021 04:51 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा होता है। प्यार में लोग किसी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं। उनके सामने समाज और जाति बंधन भी मायने नहीं रखता। इन बंधनों को तोड़ लोग जीने मरने की कसमें खाते है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी बेगूसराय में सामने आई है जहां प्रेमी-युगल के लिए अंतरजातीय विवाह एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। जिसके कारण दोनों के परिजन शादी को तैयार नहीं हुए तब इन्होंने घर से भागने का फैसला लिया। घर से भागकर ये दूसरे गांव में पहुंच गए जहां ग्रामीणों की नजर इन पर पड़ी। जब इनसे पूछताछ की गई तब पूरा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने तुरंत इनके परिजनों को बुलाया। जिसके बाद पंचायत बैठायी गई जिसमें दोनों की शादी का फैसला लिया गया। पंचायत के फैसले के बाद बिना बैंड-बाजा और बारात के बरियारपुर के रामघाट स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई।
दरअसल बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 5 के ग्रामीण राजकुमार उर्फ झुन्नीलाल बांध किनारे अपनी दुकान पर सोए हुए थे। तभी इनकी नजर बांध पर टहल रहे प्रेमी-युगल पर पड़ी। जब उन्होंने पूछताछ की तब पूरे मामले की जानकारी मिली। जब ग्रामीणों को पता चला कि युवक खोदावंतपुर और युवती बिदुलिया की रहने वाली है। तब इसकी सूचना दोनों के परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजन बरियारपुर पश्चिमी गांव पहुंचे तब जाकर पंचायत बैठायी गई। पंचायत में दोनों की शादी का फैसला लिया गया। जिसके बाद परिजनों की सहमति से बिना बैंड बाजा और बारात के ही शादी के पवित्र बंधन में दोनों को बंधवा दिया गया। दूसरे गांव से आए प्रेमी-प्रेमिकी की शादी की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और दोनों को देखने के लिए शिव मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
प्रेमी युगल ने कहा कि वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। जिसकी जानकारी परिजनों को भी लग चुकी थी लेकिन अंतरजातीय विवाह होने के नाते परिजन शादी को तैयार नहीं थे। जिसके बाद मजबुरीवश उन्होंने यह कदम उठाया।