ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / गये थे मछली पकड़ने; जाल में फंस गया मोटा अजगर, उड़ गए होश

गये थे मछली पकड़ने; जाल में फंस गया मोटा अजगर, उड़ गए होश

05-Apr-2020 06:46 PM

By Chandan

SIWAN : सोचिए क्या होगा उस वक्त जब आप मछली पकड़ने के लिए जाल फैला कर बैठे हो और जाल में फंस जाए मोटा सा अजगर। स्वभाविक है होश फाख्ता हो जाएंगे अचानक उस अजगर को देखकर। कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ है सीवान जिले में जहां मछली के जाल में अजगर फंस गया।


जिले के नौतन नारायणपुर का ये मामला है। जहां बरखण्डी बाबा स्थान से कुछ दूरी पर लोग मछली पकड़ने के लिए पहुंचे थे। जाल बिछा रखा था। तभी जाल भारी-भारी लगने लगा । मछली पकड़ने वालों को लगा कि अब तो मैदान मार लिया लगता है मोटी मछली फंसी है। लेकिन ये क्या जाल खींचा तो होश भी हलक में अटक कर रह गए। सामने मोटा सा अजगर जाल में फंसा हुआ था।


अजगर के देखने के बाद फिर क्या तो वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गये। वहां मौजूद कई लोग भाग खड़े हुए। अचानक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लेकिन इसी बीच कुछ हिम्मतवर लोगों ने अजगर के पास पहुंच कर फोटो भी खींचे, वीडियो भी बनाए। अब ग्रामीणों ने अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को दी है और वे इंतजार कर रहे हैं कि कोई कर्मी अजगर को सुरक्षित ले जाए।