दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
24-Jul-2020 07:55 AM
GAYA: चोरी के आरोप में दो लोगों की भीड़ पिटाई कर रही थी. जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस पहुंची और भीड़ के चंगुल से दोनों को बचाया, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया. जिसमें एएसआई घायल हो गए. यह घटना अतरी थाना के जीरी गांव की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गांव में चोरी हुई थी. जिससे लोगों में गुस्सा था. उस गांव के रास्ते से जा रहे दो अंजान लोगों को देखा तो पकड़ लिया. इसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी. घंटों घुमंतुओं को बंधक बनाए रखा. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस पहुंची. ग्रामीणों को समझाकर दोनों को थाना लेकर आने लगी.
पुलिस टीम पर पथराव
जैसे ही दोनों को लेकर पुलिस पहुंची तो इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में एएसआई को चोट लग गई और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. दोनों घायलों को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. पुलिस हमला करने वालों की पहचान करने में जुटी है.