ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / गया में मतदान से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, तीन आईडी बम...

गया में मतदान से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, तीन आईडी बम बरामद

27-Oct-2020 12:31 PM

GAYA: गया में मतदान से ठीक एक दिन पहले नक्सिलयों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है. गया के इमामगंज थाना इलाके के मंजरी से परसा चूंआ जाने वाली और आंजन से मंजरी जाने वाली सड़के के किनारी  तीन आईडी बम बरामद की गई है. 

बम मिलने की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा की टीम मौके पर पहुंची और बम को डिफ्यूज किया जा रहा है. बता दें कि गया के इमामगंज विधानसभा सीट से बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनावी मैदान में हैं.जहां उनका मुकाबला बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके उदय नारायण चौधरी से है. 

गया एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि चुनाव को लेकर जिला पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं जिससे कि नक्सलियों के किसी भी तरह की साजिश को नाकाम किया जा सके और इस सिलसिले में आज तीन आईडी बम मिला है जिसे नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है. एसएसपी ने बताया कि इलाके के दूसरे अन्य नक्सली क्षेत्रों में भी सर्च अभियान किया जा रहा है ताकि चुनाव को किसी तरह से भी बाधित करने की नक्सलियों की कोशिश को विफल किया जा सके.