प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर
22-Jan-2020 10:00 PM
By Rahul Singh
PATNA : सरस्वती पूजा में लॉ एंड आर्डर की स्थिति की व्यवस्था को लेकर पटना डीएम कुमार रवि ने विडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार विधि-व्यवस्था संधारण करना अति-आवश्यक है, ताकि किसी प्रकार की कोई घटना न हो. जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे सरस्वती पूजा के अवसर पर संवेदनशील स्थानों पर और उसके अलावा अपनी जानकारी के दूसरे स्थानों पर कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरतेंगे.
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि National Mission For Clean Ganga के तहत नदी में मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन पर रोक लगाया है. उन्होंने अधिकारियों को कृत्रिम तालाब बना कर तालाब में ही विसर्जन कराने का निर्देश दिया. उन्होंने निदेश दिया कि विसर्जन स्थल पर गोताखोर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल और एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों को तैनात करने का निर्देश दिया.
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भी तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में सरस्वती की प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस को समुचित ढंग से नियंत्रित किया जाये. जिलाधिकारी ने कहा कि सुबह 06.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक ही पूजा समिति लाउड स्पीकर बजा सकते है. रात में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.
बैठक में डीएम ने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक करेंगे तथा यह सुनिश्चित कर लेंगे कि कहीं भी विवादित जगहों पर प्रतिमा नहीं स्थापित की जाये. छात्रावासों की जांच कीजिये और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाये. किसी भी पंडाल में आपत्ति जनक झांकी, धार्मिक उन्माद वाले पोस्टर तथा दृश्य न हो, जिससे किसी सम्परदाय, जाति, वर्ग अथवा समुदाय की भावना को ठेस पहुंचता हो.
डीएम कुमार रवि ने निर्देश दिया कि किसी भी पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस के क्रम में अश्लील गाने बजाने, भड़काव और उत्तेजक नारों का प्रयोग न हो. ऐसा करने वाले असमाजिक तत्वों पर धारा-107 लगायेंगे तथा बाउण्ड डाउन करेंगे. यह भी ध्यान रखा जाय कि किसी तरह का हर्ष फायरिंग नहीं हो. चुनावी माहौल को देखते हुए काफी सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है.