मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Dec-2022 12:34 PM
KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां गंगा पुल निर्माण कार्य कर रही कंपनी डीबीएल की मालवाहक जहाज आज अहले सुबह गंगा नदी में पलट गई है। इस घटना में फिलहाल 6 ट्रक समेत 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि,साहिबगंज और मनिहारी के बीच गंगा पुल निर्माण करा रही कंपनी दिलीप बिल्डकॉन कंपनी की मालवाहक जहाज गंगा किनारे संतुलन खो दी। इस घटना के दौरान जहाज पर सीमेंट लोड था और यह बिहार के मनिहारी जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई है। फिलहाल इस घटना में दो लोग से लापता होने कि सुचना मिली है। इसके साथ ही इस जहाज पर सवार 6 ट्रक के भी डूबने कि सुचना मिल रही है।
इधर, इस घटना के बाद लापता ड्राइवर की खोजबीन जारी है। कंस्ट्रक्शन मैनेजर भानु ने कहा कि सुबह ठंड अधिक होने के कारण कोहरा अधिक था इसी वजह से यह घटना हुई है। अभी भी कोहरा होने कि वजह से ही लापता लोगों को खोजने में परेशानी हो रही है। यह घटना सुबह 8 बजे की बतायी जा रही है।
गौरतलब हो कि, इससे पहले मार्च महीने में भी झारखंड के साहिबगंज और बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में डूबे 10 लोगों का अबतक कोई सुराग नहीं मिला है।इस दौरान भी 6 ट्रक गंगा में डूब गई थी। इस दौरान जहाज के ब्रेक डाउन होने के कारण यह घटना घटित होने कि सुचना दी गई थी।