BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव
02-Aug-2021 03:32 PM
BUXAR: बक्सर में एक दूसरे का हाथ पकड़ कर दो युवतियों ने एक साथ वीर कुंवर सिंह सेतु से छलांग लगा दी। इस दौरान पुल निर्माण में लगे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को नदी से बाहर निकाला। इस दौरान एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ने एक साथ गंगा नदी में डूबकर जान देने की कोशिश क्यों की इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। यह बताया जा रहा है कि दोनों युवती रिश्ते में बुआ और भतीजी हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बक्सर में पुराने गंगा पुल वीर कुंवर सिंह सेतु के पास नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान कई मजदूर पुल के निर्माण कार्य में लगे थे तभी पुराने गंगा पुल से दो युवतियों ने नदी में छलांग लगा दी। गंगा नदी में एक साथ दो युवतियों को छलांग लगाते देख वहां काम कर रहे लोग उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक दोनों ने गंगा नदी में छलांग लगा दी।
जिसके बाद स्थानीय गोताखोर और पुल निर्माण में लगे लोगों की मदद से गंगा में जाल फेंककर युवतियों को बचाने की कोशिश की गयी। दोनों युवतियों को पानी से बाहर निकाला गया। जिसमें एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर होता देख लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवती एक ही गांव की रहने वाली है जो रिश्ते में बुआ भतीजी बतायी जा रही है।
अस्पताल में एडमिट करायी गयी युवती की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सांथ गांव निवासी भागीरथ सिंह की बेटी 19 वर्षीय प्रीति कुमारी के रूप में हुई है जबकि मृतका की पहचान पिंटू सिंह की बेटी बीस वर्षीय संजना के रूप में हो पाई है। दोनों रिश्ते में बुआ और भतीजी बतायी जा रही है। जिसने एक साथ गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि दोनों का हाथ इस दौरान बंधा हुआ था। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इसके पीछे कारण क्या था? इस बात का पता अब तक नहीं चल पायी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
