ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / गहने और कपड़े को देखकर भड़क गई दुल्हन, शादी से किया इनकार

गहने और कपड़े को देखकर भड़क गई दुल्हन, शादी से किया इनकार

13-Feb-2022 05:32 PM

DESK: शादी समारोह में छोटी-छोटी बातों को लेकर लेकर कभी-कभी बड़ा बखेरा खड़ा हो जाता है। बात इतनी बढ़ जाती है कि शादी टूटने तक की नौबत आ जाती है। दरअसल लड़के वालों की तरफ से दूल्हन को चढ़ाने के लिए गहने और कपड़े मंडप में लाए गये थे जिसे देखकर दुल्हन और उसके घर वाले नाराज हो गए। वर-वधू पक्ष के बीच कहासुनी शुरु हो गयी। दुल्हन ने शादी तक से इनकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात को वापस ले जाना पड़ गया।


मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का है जहां करमौरा गांव में एक शादी समारोह में खुशी का माहौल था। खुटहन खास गांव से बारात भी पहुंच चुकी थी लोग डीजे और बैंड की धून पर डांस कर रहे थे। बारातियों के साथ-साथ शराती भी जमकर झूठे। पूरा माहौल खुशियों से झूम उठा। जिसके बाद जयमाला की रस्म भी पूरी की गयी। 


वर और वधू ने एक दूसरे को जयमाला पहनाया। मंच के आस-पास खड़े कैमरामैन इस पल को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। शादी समारोह में मौजूद लोगों ने वर-वधू को बधाई और आशीर्वाद दी। जिसके बाद आए अतिथियों ने एक से बढ़कर एक बने व्यजनों का स्वाद भी चखा। बारातियों की लड़की वालों की तरफ से खूब खातिरदारी की गई। 


सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था लेकिन जब लड़की को मंडप में शादी के लिए ले जाया गया जहां दूल्हे राजा पहले से ही मौजूद थे। लड़की के गहने और कपड़ों को एक सुटकेस में लाया गया था। जब गहना और कपड़े लड़की को चढ़ाने की बारी आई और सुटकेस को खोला गया। गहने और कपड़े को देखकर दुल्हन और उसके परिवारवाले नाराज हो गये। 


लड़का पक्ष की तरफ से जो गहने और कपड़े लाए गये थे वह ना तो लड़की को पसंद था और ना ही उसके परिवारों को ही पसंद था। इसे लेकर दोनों वर और वधू पक्ष में कहासुनी होने लगी। काफी देर तक हो हंगामा होता रहा। लेकिन तभी लड़के वाले हैरान रह गये जब लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की गयी लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। फिर क्या था दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात लेकर लौटना पड़ गया। जिसके बाद शादी की खुशियां पल भर में गम में तब्दिल हो गयी।