ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / Bihar Crime : फूड प्लाजा के मालिक की संदेहास्पद मौत, घर में पंखे...

Bihar Crime : फूड प्लाजा के मालिक की संदेहास्पद मौत, घर में पंखे ले लटकती मिली लाश

14-Nov-2024 11:53 AM

By First Bihar

BANKA : बिहार के बांका जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां फूड प्लाजा के मालिक की संदेहास्पद मौत हुई है। इसका घर में पंखे से लटकती हुई लाश मिली है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। इस घटना कि सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस मामले कि जांच में लग गई है। 


जानकारी के अनुसार बांका शहर के होटल फूड प्लाजा के मालिक मंटू चौधरी(45) की संदेहास्पद मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उसके बंद घर में ही पंखे से फांसी के फंदे से लटका मंटू चौधरी का शव बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि बुधवार को सभी परिजन एक रिश्तेदार की शादी में बांका से बाहर गए थे, मंटू चौधरी घर में अकेले था।


गुरुवार की सुबह जब घर का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो मंटू चौधरी का शव पंखे से लटका पाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह हत्या है या आतम्हत्या इसकी जांच कि जा रही है।