ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स पर बोला जानलेवा हमला

26-Aug-2019 09:06 PM

By 7

MUZAFFARPUR : बिहार में बेखौफ अपराधियों के अंदर से पुलिस का भय मिट गया है. इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर जिले से जहां अपराधियों ने एक शख्स के ऊपर जानलेवा हमला बोला है. अपराधियों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के सिकंदरपुर नाका की है. जहां अखराघाट रोड से थोड़ी ही दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने पिलखी गांव के रहने वाले रामचंद्र पासवान पर जानलेवा हमला बोल दिया. अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग किया लेकिन इस हमले में रामचंद्र की जान बाल-बाल बची. मिली जानकारी के मुताबिक सारी गोली रामचंद्र के पिकअप वैन के टायर में लगी. बताया जा रहा है कि रामचंद्र गंगा ट्रांसपॉर्ट से गाड़ी पर माल लोड कर निकला था. उसके बाद से ही अपराधी पीछा कर रहे थे. मौक़ा मिलते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. पीड़ित व्यक्ति ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है. सिटी एसपी नीरज कुमार ने बताया कि फायरिंग हुई है. मौके से पुलिस ने एक खोखा और एक जिंदा गोली बरामद की है. तहकीकात की जा रही है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट