ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध

पटना पुलिस का हाल देखिये: टायर चोरी का केस दर्ज करने गया था, थाने से बाइक ही चोरी हो गयी

पटना पुलिस का हाल देखिये: टायर चोरी का केस दर्ज करने गया था, थाने से बाइक ही चोरी हो गयी

08-Jan-2021 08:45 PM

PATNA: बिहार के गांवों में कहावत है-बेटा मांगने गयी थी, पति भी गंवा कर चली आयी. पटना के फतुहा के मिथलेश कुमार के साथ ऐसा ही हुआ. मिथलेश कुमार फतुहा थाने में टायर चोरी का केस दर्ज कराने गया था, लेकिन चोरों ने थाने से उसकी बाइक की चुरा लिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. पुलिस कह रही है कि चोरों को पकड लेंगे. लेकिन पुलिस को अपने उस इकबाल की फिक्र नहीं है जिसे चोरों ने मटियामेट कर दिया. 

फतुहा थाने से बाइक की चोरी

पटना के फतुहा थाने में दिनदहाड़े ये वाकया हुआ है. दौलतपुर के मिथलेश कुमार थाने में गुहार लगाने गये थे. उनके भाई धनंजय कुमार की कार का टायर चोरी हो गया था. वे अपनी बाइक से फतुहा थाना पहुंचे थे ताकि टायर चोरी की एफआईआर दर्ज हो सके. उन्होंने थाने के गेट के किनारे अपनी बाइक लगायी और अंदर जाकर एफआईआर दर्ज कराने लगे. जब पुलिस के पास कागजी कार्रवाई पूरी कर ली तो वापस घर जाने के लिए बाहर निकले. जब थाने के भवन से बाहर आये तो होश उड़ गये. उनकी बाइक गायब थी. 

सीसीटीवी में कैद हुआ वाकया

मिथलेश वापस थाने में दौड़कर गये और अपनी बाइक चोरी होने की जानकारी दी. पुलिस ने पहले तो इसका भरोसा करने से इंकार कर दिया. लेकिन जब मिथलेश ने जोर देकर कहा कि उनकी बाइक चोरी हो गयी है तो पुलिस से सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा. सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों की कारस्तानी साफ नजर आ रही है. मिथलेश के थाने के अंदर घुसते ही दो चोर बाइक के पास आ गये. उनमें से एक बाइक के पास आकर फोन से बात करने लगा. दूसरे ने मास्टर की से बाइक को अनलॉक कर दिया. मिथलेश के थाने में घुसने के कुछ ही मिनट बाद चोर उसकी बाइक को ले उड़े. 

मिथलेश को करानी पड़ी दूसरी एफआईआर

टायर चोरी का एफआईआर दर्ज कराने गये मिथलेश को बाइक चोरी का एफआईआर दर्ज कराना पड़ा. वैसे इस वाकये ने पटना पुलिस का हाल बता दिया है. चोर का हौंसला इतना बढ़ गया है कि वे थाने के सामने से बाइक चोरी कर ले रहे हैं. पुलिस कह रही है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान हो जायेगी. फिर उन्हें धर दबोचा जायेगा.