ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

फर्जी डिग्रियों के आधार पर शिक्षक नियुक्ती मामले को लेकर HC सख्त, राज्य सरकार से मांगा पूरा ब्यौरा

13-Jan-2021 02:31 PM

PATNA : राज्य के स्कूलों में बड़े पैमाने पर फर्जी डिग्रियों के आधार पर शिक्षक नियुक्ती मामले को लेकर HC सख्त है. हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से दो सप्ताह में पूरा ब्यौरा पेश करने का निर्देश दिया है.

रंजीत पंडित की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए  चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने कहा कि जवाब देने के लिए राज्य सरकार को आखिरी मोहलत दी गई है. राज्य सरकार को सभी का ब्यौरा उपलब्ध कराना है. 

बता दें कि याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार ने कोर्ट को बताया कि राज्य के स्कूलों में बड़े पैमाने पर फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे हैं. ऐसी शिक्षकों की संख्या लाख में है. इससे पहले की सुनवाई में निगरानी विभाग की ओर से कहा गया था कि ऐसे अवैध रूप से सरकारी सेवा में बने शिक्षकों के मामले की जांच में बाधाएं आ रही है. अवैध रूप से सरकारी सेवा में बने शिक्षकों का अभी तक फोल्डर भी पूरी तरह उपलब्ध नहीं कराया गया है. इस मामले पर अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद की जाएगी.