बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
17-Oct-2020 10:09 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अब तेज हो गई है. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के ऊपर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने सीधे लालू और तेजस्वी पर हमला बोला है. नवादा में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा है कि लालू की तरह तेजस्वी भी 'अपहरण उद्योग' में रोजगार देंगे.
नवादा के रजौली विधानसभा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर बिहार में गलती से भी आरजेडी की सरकार बनी तो तेजस्वी यादव पहली कैबिनेट में 10 लाख तमंचे का ऑर्डर देंगे. बिहार में फिर से अपहरण, लूट, हत्या, दुष्कर्म, रंगदारी के उद्योग खुलेंगे और तेजस्वी यादव उसमें 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे.
आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने कहा था कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो बेरोजगारी को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि उनकी सरकार आने पर बिहार के 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जायेगा. युवाओं को नौकरी देकर बिहार से बेरोजगारी दूर की जाएगी.
रजौली विधानसभा के मेसकौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व विधायक और रजौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कन्हैया कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की. फडणवीस ने केंद्र और राज्य सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई. फडणवीस के साथ मंच पर भूपेंद्र यादव, नवादा भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुना,रजौली प्रत्याशी कन्हैया कुमार मौजूद रहें.