ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...

एक ही परिवार के 4 सदस्यों की बुखार से मौत, गांव में दहशत का माहौल

एक ही परिवार के 4 सदस्यों की बुखार से मौत, गांव में दहशत का माहौल

17-Aug-2021 01:43 PM

By SONU KUMAR

 NAWADA: नवादा के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बारातांड गांव में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की बुखार लगने से मौत हो गयी है। मेडिकल टीम ने जांच के बाद दो लोगों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। वही एक महिला को पावापुरी रिम्स रेफर किया गया था। सोमवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि  सात दिन पहले भी एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत बुखार लगने से हुई थी। बुखार से लोगों की हो रही मौत से इलाके में दहशत का माहौल है। 


बताया जाता है कि शुरुआती दौर में सभी में टाइफाइड के लक्षण मिल रहे थे। मगर इलाज होने के बाद भी इन लोगों की मौत हो गई। अब तक इस परिवार के कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें 3 बच्ची और एक महिला शामिल हैं। परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी बीमार पड़े थे मगर वह इलाज के बाद ठीक हो गए। 


बुखार से पीड़ित लोगों का नवादा सदर अस्पताल में इलाज जारी है। जिसमें शुरुआती दौर में बच्ची को सिर दर्द और तेज बुखार से पीड़ित पाया गया है। बच्‍ची में टायफाइड के लक्षण भी पाये गये हैं। खून में हीमोग्लोबिन की भी कमी पाई गई है। अस्पताल के डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया था मगर मरीज के परिजन जाने को तैयार नही थे। ऐसे में बच्ची का रात से ही कड़ी निगरानी में इलाज जारी है।


नवादा जिले के बारातांड गांव के रामविलास राम की तीन बेटियां रिंकी कुमारी, करिश्मा कुमारी, लालो कुमारी और उनकी भाभी सोनम देवी की अब तक मौत हो चुकी है। निभा का इलाज अस्पताल में जारी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बुखार से 4 लोगों की मौत के बाद जिलाधिकारी यशपाल मीणा पीड़ित के गांव बारातांड पहुंचे। मेडिकल की एक बड़ी टीम को लेकर पहुंचे डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इलाके के पानी की जांच के आदेश दिए गये हैं। साथ ही साथ पूरे गांव में लोगों को शत प्रतिशत कोरोना वैक्सीन देने का निर्देश दिया है। पूरे गांव को एक बार फिर से जरूरी जांच करने का आदेश दिया गया है। मेडिकल की टीम पूरे गांव पर नजर बनाए हुए है।


फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है।वही लगातार हुए मौत के बाद नवादा जिलाधिकारी यशपाल मीणा पीड़ित के गांव बारातांड जाकर घटना की जानकारी ली। डीएम ने मेडिकल टीम के साथ-साथ प्रसाशनिक अधिकारियों को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।