ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / ED और CBI के एक्शन पर बोले PM मोदी .... रेलवे का TC...

ED और CBI के एक्शन पर बोले PM मोदी .... रेलवे का TC टिकट चेक नहीं करेगा तो क्या करेगा? परिवारवाद पर भी दिया जवाब

17-May-2024 10:11 AM

By First Bihar

PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव जारी है। अबतक चरणों का मतदान हो चूका है और तीन चरणों की वोटिंग बाकी है। इस बीच इस चुनाव में जो मुद्दा विपक्ष के तरफ से काफी तेजी से उठाया जा रहा है वो है केंद्रीय जांच एजेंसी का उपयोग किया जाना। ऐसे में अब खुद इन सवालों का जवाब खुद पीएम मोदी ने दिया है। पीएम ने बताया है कि, ऐसा क्यों हो रहा है और इसके पीछे की वजह क्या है। 


दरअसल, लोकसभा चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन आरोपों को फिर से खारिज किया है, जिनमें कहा गया है कि उनकी अगुवाई वाली केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कर रही है। एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED ) के गलत इस्तेमाल के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।


पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस और उसके नेताओं से यह पूछा जाना चाहिए कि पिछले दस सालों में 2004 से 2014 तक इन एजेंसियों ने काम क्यों नहीं किया? पीएम ने कहा, "अगर रेलवे का टिकट चेकर (TC) है, तो वह टिकट चेक नहीं करेगा तो क्या करेगा? और अगर वह काम नहीं करता है तो फिर उसे रखने की क्या जरूरत है?"


इसके आगे मोदी ने कहा कि, 2004 से 2014 तक व्यवस्था तो यही थी। कानून भी यही था। मैंने तो कानून बदला नहीं है। मैंने ईडी भी नहीं बनाई है। उन्होंने दस साल में कोई काम किया नहीं। सिर्फ 34-35 लाख रुपया जब्त किया। उन दस साल तक तो हम विपक्ष में थे। आपको काम करने से किसने रोका था? मेरी सरकार के दौरान 2,200 करोड़ रुपये पकड़े गए हैं। नोटों के ढेर टीवी वालों ने दिखाए हैं। उस ईडी को आप कैसे बदनाम कर सकते हैं?


इसके अलावा पीएम ने परिवारवाद को लेकर भी जवाब देते हुए कहा कि, जब भी परिवारवादी पार्टी कहता हूं तो मुझसे सवाल किए जाते हैं कि राजनाथ जी का बेटा भी है तो वह परिवारवाद नहीं है क्या? पीएम ने कहा कि वो जब भी परिवारवाद की बात करते हैं तो इसका मतलब पार्टी ऑफ द फैमिली, बाय द फैमिली और फॉर द फैमिली होता है। लेकिन इससे अलग अगर कोई परिवार पब्लिक लाइफ में आता है तो उसे बुरा नहीं मानते।


उधर, पीएम ने यह भी कहा कि एनडीए को 400 पार सीटें मिलने जा रही है और वह तीसरे कार्यकाल के लिए आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि वह तीसरे टर्म के पहले 10 दिन नहीं बल्कि पहले 125 दिनों की कार्ययोजना तैयार करवा रहे हैं। इसमें युवाओं पर विशेष फोकस किया जाएगा।