ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना

Home / news / समस्तीपुर में बोले पीएम मोदी,भीड़ देखकर ही लग रहा है 10 नवंबर को...

समस्तीपुर में बोले पीएम मोदी,भीड़ देखकर ही लग रहा है 10 नवंबर को नतीजे क्या होंगे

01-Nov-2020 11:55 AM

SAMASTIPUR :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के रण में आज प्रचार कर रहे हैं.इसी क्रम में पीएम मोदी दूसरी रैली को संबोधित करने समस्तीपुर के हाउसिंग बोर्ड मैदान पहुंचे हैं. समस्तीपुर में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भीड़ देखकर ही लग रहा है कि 10 नवंबर को नतीजे क्या होंगे. 

 पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की बंदिशों के बीच भी इतनी भारी संख्या में आना, ये आपका जोश और उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि 10 नवंबर को नतीजे क्या होने वाले हैं. यहां हर कोने में विजय का विश्वास है, उमंग है, उत्साह है और बिहार के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प मैं देख रहा हूं.  

आज अगर हर आकलन, हर सर्वे, NDA की जीत का दावा कर रहा है तो उसके पीछे ठोस कारण हैं. आज एनडीए की फिर से सरकार बना रही हैं, जिनको हमारी सरकार ने, नीतीश बाबू की सरकार ने सुशासन से, सुविधाओं से जोड़ा है, अवसरों से जोड़ा है.  गांव-स्कूलों में बने शौचालय से महिलाओं को अंधेरे के इंतजार से मुक्ति मिली है. 

जिन बहनों को पीने के पानी के संघर्ष से मुक्ति मिली वो NDA के पक्ष में वोट डाल रही हैं. जीवन भर धुएं में उलझती उन बहनों का वोट NDA के लिए है, जिनके घर में उज्जवला का सिलेंडर पहुंचा है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने डबल युवराज पर हमला बोलेत हुए कहा कि ये सिर्फ परिवारवाद को देखते थे. जबकी एनडीए देश को और लोकतंत्र को देखता है. 

आपके सामने एक तरफ लोकतंत्र के लिए पूर्ण रुप से समर्पित एनडीए का गठबंधन है तो वहीं दूसरी तरफ अपने स्वार्थ को समर्पित पारिवारिक गठबंठन है. कांग्रेस पार्टी का दायरा भी अब सिर्फ अपने परिवार तक ही सीमित होकर रह गया है. सिर्फ और सिर्फ अपने-अपने परिवार के लिए काम कर रही इन पारिवारिक पार्टियों ने आपको क्या दिया? बड़े-बड़े बंगले बने, तो किसके बने? महल बने, तो किसके बने? बड़ी-बड़ी करोड़ों की गाड़ियां आईं, गाड़ियों को काफिला बना, तो किसका बना. पार्किंग कम पड़ गई. जब चुनाव आते हैं तो ये माला जपना शुरू कर देते हैं- गरीब, गरीब, गरीब...जब चुनाव पूरा हुआ तब ये बस अपने परिवार का कुनबा लेकर बैठ जाते हैं.