दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Jun-2020 05:14 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक दूल्हे को शराब पीना उस वक्त महंगा पर गया जब ऐन वक्त पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर किया । इतना ही इस दौरान दुल्हन ने जमकर बबाल भी काटा । छौड़ाही थाना छेत्र के सामंत पंचायत में बुधवार की रात हुई इस वाक्ये में लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत पूरी बाराती को बंधक बना लिया है और शादी में खर्च हुए रुपये की मांग कर रहे है ।
बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र के सामंत गांव के वार्ड नंबर 14 में बुधवार की रात एक सनसनीखेज मामला उस वक्त सामने आया जब नशे में टुन्न एक दूल्हा अपनी दुल्हन को वरमाला पहनाने ही वाला था । तभी दुल्हन को इस बात का अहसास हो गया कि दूल्हा शराब के नशे में है । फिर क्या था दुल्हन दूल्हे पर भड़क गई और उसने उसी वक्त शादी से इनकार कर दिया ।
अचानक शादी की खुशी के बीच हो हंगामा शुरू हो गया । लोगों ने दुल्हन को मनाने की पूरी कोशिश की पर लड़की अपने फैसले पर अडिग रही । बात बनते नही देख लड़का पक्ष के लोग बिना शादी के लौटने लगे तो लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत पूरे बरात को ही बंधक बना लिया । लड़की पक्ष शादी में खर्च हुए रुपये की मांग कर रहा है। लड़की का कहना है कि लड़का शराबी है इस लिए उसने शादी से इनकार कर दिया है ।
छौड़ाही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सावत अंतर्गत वार्ड 14 निवासी देवनाथ राम के बेटी की शादी समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगल गढ़ निवासी राम सखा राम के बेटे रविंद्र कुमार से हिंदू रस्म रिवाज के तहत बुधवार होने जा रही थी । इसी दौरान जब दुल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा तो वरमाला का रस्म के वक्त दुल्हन दूल्हे को शराब की नशे में धुत्त देख गुस्से से आग बबूला हो गई।
इस दौरान दुल्हन जोर जोर से चिल्लाने लगी और कहा कि मैं नशेड़ी दुल्हा से शादी नहीं करूंगी। बारात समेत दुल्हा वापस जाओ वरना ठीक नहीं होगा। फिर मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि बाराती भी शराब के नशे में धुत थे। बातों-बातों में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। गांव वालों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। इस।मामले में पंचायत बैठी जिसमें दोनों पक्षों के समाजिक पंचों द्वारा दुल्हन के पिता को खान पान में जो खर्च लगा उसे वापस करने का फैसला सुनाया । गांव में लड़की के इस साहसिक कदम की सराहना करते हुए लोग इसे समाज के लिए एक मिसाल करार दे रहे है ।