ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / भारी बारिश के चलते NMCH बना तालाब, मछली पकड़ रहे मरीजों के परिजन,...

भारी बारिश के चलते NMCH बना तालाब, मछली पकड़ रहे मरीजों के परिजन, ICU में लगा ताला

09-Jul-2019 02:52 PM

By 9

PATNA:  मॉनसून की रुक रुक कर हो रही बारिश ने राजधानी के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल NMCH परिसर को तालाब बना दिया है. भारी जल जमाव के चलते वार्डों में पानी घुस गया है जहां मरीजों के परिजन मछली पकड़ रहे हैं. मछली पकड़ रहे मरीज के परिजन भारी बारिश के चलते महिला वार्ड, पुरुष वार्ड सहित कई वार्डों में बारिश का पानी घुस गया है. वही वार्डों में बारिश का पानी घुसने के चलते वार्डों में मछलियाँ तैरने लगी हैं. वार्ड में पानी घुसने के चलते भर्ती मरीज के साथ-साथ डॉक्टर भी खासे परेशान हैं. डॉक्टर वार्ड में जमे पानी के बीच मरीजों को देखने को मजबूर हैं और इस समस्या के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. भारी बारिश के चलते घुसा पानी वहीं स्टोर रुम में भी बारिश का पानी घुस गया है. अस्पताल में रखी दवा को पानी से बचाने में नर्स से लेकर सफाईकर्मी लगे हैं. नगर निगम विभाग वार्ड से पानी निकालने की कोशिशों में जुटा है. आईसीयू में जड़ा ताला बारिश को देखते हुए आईसीयू में ताला जड दिया गया है और उसे दूसरी जगह ट्रांसफर किया जा रहा है. दरअसल अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं रहने के चलते हर साल बारिश के मौसम में NMCH का यही हाल होता है. पटना से चंदन की रिपोर्ट