दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
10-Jul-2020 01:55 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में नए मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर कोरोना से ही जुड़ी हुई सामने आ रही है. एक डीएसपी और एक थानेदार समेत 6 पुलिसवालों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.
मामला जमुई जिले का है. जहां झाझा डीएसपी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके साथ ही झाझा थाना के थानाध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक बड़े अफसरों के अलावा 4 अन्य पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है. जिले में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए जमुई जिलाधिकारी लॉकडाउन को लेकर आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.
जमुई में गुरूवार को कुल 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 139 हो गई है. जिसमें 84 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं. जमुई में अब तक एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है. फिलहाल इस जिले में लगभग 54 केस एक्टिव हैं.