बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
06-Nov-2020 08:22 AM
PATNA : ड्रग्स के काले कारोबार में पंजाब की तर्ज पर बिहार में भी अपना नेटवर्क फैला दिया है. बिहार भी उड़ता पंजाब की तर्ज पर आगे बढ़ता दिख रहा है और यहां के युवा भी इसके चपेट में आ रहे हैं. हैरत की बात यह है कि अच्छे कॉलेज में पढ़ाई करने वाले युवा भी ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं. पटना में ड्रग्स पार्टी के दौरान एक युवक की मौत के बाद यह खुलासा हुआ है.
ड्रग्स के काले कारोबार
एनआईटी पटना के पूर्ववर्ती छात्र और उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले आदित्य जय सिंह की मौत गुरुवार को जिन परिस्थितियों में हुई है. उसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि आदित्य जय सिंह अपने दोस्तों के साथ रख पार्टी में शामिल हुआ था और ब्राउन शुगर के ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि परिजनों का आरोप है कि आदित्य की हत्या की गई है. परिजनों का कहना है कि जानबूझकर उसके साथ मौजूद युवकों ने आदित्य को ड्रग्स का ओवरडोज दिया और उसकी हत्या कर दी. हत्या का आरोप पटना सिटी के राजगोपाल उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले सौरभ त्रिपाठी और बेगूसराय के अनमोल पर लगा है. आदित्य जयसिंह इसी साल पटना एनआईटी से पास आउट हुआ था और बताया जा रहा है कि सौरव के घर पर आदित्य के साथ अन्य दोस्तों का जुटान हुआ था यहीं पर सब ने ड्रग्स पार्टी की और इस दौरान ब्राउन शुगर का सेवन किया.
बुधवार की रात व्रत पार्टी का आयोजन किया गया था. लेकिन गुरुवार को जब 3 लड़कों की नींद खुली तो उन्होंने आदित्य के मुंह से झाग निकलता हुआ पाया. आदित्य बेहोश था और उसकी हालत देखकर तीनों दोस्त उसे आईजीआईएमएस ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की है पूछताछ के दौरान सबने ब्राउन शुगर के सेवन की बात कबूल की और बाद में इन तीन लोगों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है.