ब्रेकिंग न्यूज़

Masood Azhar: जैश कमांडर का बड़ा खुलासा: मसूद अजहर ही 26/11 और संसद हमले का मास्टरमाइंड, Life Style: नहीं लेते हैं पूरी नींद तो हो जाइए अलर्ट, हो सकती है यह बड़ी परेशानी ICC T20 Ranking Bowler : वरुण चक्रवर्ती बने दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज, कुलदीप को भी मिला फायदा Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए.. भारत में क्या होगा असर? Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए.. भारत में क्या होगा असर? Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों का तांडव, दो लोगों को गोलियों से भूना, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों का तांडव, दो लोगों को गोलियों से भूना, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप SVU RAID : विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई: राजस्व कर्मचारी रवि कुमार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Sharadiya Navratri 2025: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना के दो शुभ मुहूर्त; जानिए पर्व से जुड़ी खास बातें Bihar Politics: महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, तेज प्रताप ने किया शुद्धिकरण

द्रौपदी मुर्मू से मिले सांसद प्रदीप कुमार, चुनाव में शानदार जीत पर दी बधाई

द्रौपदी मुर्मू से मिले सांसद प्रदीप कुमार, चुनाव में शानदार जीत पर दी बधाई

23-Jul-2022 07:19 PM

PATNA : राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही द्रौपदी मुर्मू के आवास पर नेताओं का जुटान होने लगा है। अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भी राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मुलाकात के दौरान द्रौपदी मुर्मू को प्राकृतिक रंगों से तैयार उनका तैलचित्र उन्हें भेंट किया। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे अबतक का सबसे अनुपम भेंट करार दिया।


तैल चित्र को जीवंत रूप प्रदान करने वाले कलाकार निहार दास से भी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उनसे प्राकृतिक रंगों और तैयार करने की विधि को लेकर जानकारी हासिल की। बातचीत के क्रम में कलाकार निहार दास ने जब अपने को उड़ीसा से होने की जानकारी श्रीमती मुर्मू को दी तो वह मंत्रमुग्ध हो उठी। महामहिम ने सांसद के प्रति अनमोल गिफ्ट को लेकर आभार प्रकट किया।


सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ कलाकार निहार दास, हेमंत कुमार और विनोद गोस्वामी साथ थे। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने यह मुलाकात चाणक्यपुरी के उमाशंकर दीक्षित रोड में बंगला नम्बर 4 में की,जहां अभी द्रौपदी मुर्मू रह रही हैं। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू ने बिहार और अररिया के साथ सीमांचल के बारे में भी सांसद से बातचीत की।


बता दें कि देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए बीते 18 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसके बाद 21 जुलाई को चुनाव का नतीजा आया था। इस चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात देते हुए द्रौपदी मुर्मू ने शानदार जीत हासिल की थी। जिसके बाद से द्रौपदी मुर्मू से मिलने वाले लोगों को तांता उनके आवास पर लगा हुआ है।