ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में नहीं चलेगा ‘लाल पानी’ का खेल, वोटिंग से पहले शराब स्मगलर्स के खिलाफ बड़ा अभियान, ड्रोन और स्कैनर से हो रही निगरानी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले गोपालगंज में प्रशासन सख्त एक्शन में है। शराब तस्करी रोकने के लिए ड्रोन, स्कैनर और सीसीटीवी से बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाई गई है।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार के गोपालगंज विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। शराब माफिया और लाल पानी तस्करों की कमर तोड़ने के लिए उत्पाद विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। बॉर्डर से लेकर जिले के हर चेक पोस्ट तक सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। 


गोपालगंज में इस वक्त चुनावी माहौल गरम है और प्रशासन ने किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर नकेल कसने की ठान ली है। बिहार-उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बलथरी चेक पोस्ट समेत करीब 25 चेक पोस्ट पर 24 घंटे लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को देखते हुए यह जांच अभियान मुख्यालय के निर्देश पर चलाया जा रहा है। 


इस अभियान का उद्देश्य है - शराब, नकदी, या किसी भी संदिग्ध वस्तु के अवैध आवागमन को रोकना। जांच टीमों को तीन पारियों में विभाजित किया गया है। हर पारी की 8 घंटे की शिफ्ट में अधिकारी और कर्मी तैनात हैं। प्रत्येक वाहन की गहन जांच की जा रही है। संदेहास्पद व्यक्ति या वाहन की तुरंत जांच कर कार्रवाई की जा रही है। जांच व्यवस्था को तकनीकी रूप से भी मजबूत किया गया है। 


सभी प्रमुख चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे, और स्कैनर मशीनें लगाई गई हैं। दो बड़े व्हीकल स्कैनर लगातार ट्रक, पिकअप और अन्य गाड़ियों को स्कैन कर रहे हैं। हर वाहन की डिजिटल मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी अवैध वस्तु को छिपाकर ले जाने की कोशिश तुरंत पकड़ी जा सके। उत्पाद विभाग,परिवहन विभाग, जिला पुलिस एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की टुकड़ियाँ भी तैनात।


ये सभी मिलकर बॉर्डर पर चौकसी बनाए हुए हैं ताकि नशे का अवैध कारोबार चुनाव के दौरान न पनप सके। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि बिहार विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। शराब तस्करों या संदिग्ध तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 


कुल मिलाकर, गोपालगंज में प्रशासन चुनाव से पहले किसी भी तरह की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि को लेकर बेहद सतर्क है। सीमा पर बढ़ी चौकसी और लगातार चल रहे सघन जांच अभियान से स्पष्ट है कि इस बार चुनावी माहौल में “लाल पानी” का खेल नहीं चलने दिया जाएगा।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता