ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

जमुई में आचार संहिता उल्लंघन: जदयू प्रत्याशी सुमित सिंह के स्वागत में जुटे 50 लोगों पर केस दर्ज, दो नामजद

ये सभी बिना अनुमति जदयू प्रत्याशी सुमित सिंह के स्वागत के लिए एकत्र हुए थे। उड़न दस्ता दल की जांच में पाया गया कि मौके पर जदयू के झंडे लगे वाहनों के साथ जुलूस की तैयारी हो रही थी।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई के चकाई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच चुनाव आयोग एक्शन में है। चुनाव आयोग विभिन्न दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर पैनी नजर रख रहा है। इसी क्रम में चकाई थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में दो नामजद सहित 50 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 


चकाई अंचलाधिकारी सह उड़न दस्ता दल के प्रभारी राजकिशोर साह ने इस मामले में चकाई थाना में एफआइआर दर्ज कराया है। दर्ज केस के अनुसार, 02 नवंबर की दोपहर लगभग 02:15 बजे सूचना मिली कि सरौन पंचायत अंतर्गत मधुआ मोड़ (नेशनल हाईवे-333) पर बिना अनुमति के जुलूस निकाले जाने की तैयारी की जा रही है। 


सूचना पर उड़न दस्ता दल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा तो पाया गया कि वहां 30-40 मोटरसाइकिलें और 50 से अधिक लोग एकत्रित थे, जिनमें कुछ मोटरसाइकिलों पर जदयू का झंडा लगा हुआ था। पूछे जाने पर चकाई थाना अंतर्गत जम्हरा गांव निवासी जगन सिंह के पुत्र प्रकाश सिंह और गमहरिया गांव निवासी धनंजय पांडेय ने बताया कि वे जदयू प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह के स्वागत के लिए एकत्र हुए हैं, किंतु उनके पास अनापत्ति प्रमाण-पत्र नहीं था। 


उड़न दस्ता प्रभारी ने बताया कि बिना अनुमति जुलूस की तैयारी करना आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। इस आधार पर दोनों नामजद व्यक्तियों सहित 50 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

जमुई में आचार संहिता उल्लंघन: जदयू प्रत्याशी सुमित सिंह के स्वागत में जुटे 50 लोगों पर केस दर्ज, दो नामजद

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता