ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

जीतनराम मांझी की समधन पर हमला: बाराचट्टी से NDA उम्मीदवार ज्योति मांझी घायल, अस्पताल में भर्ती

गया में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की समधन और बाराचट्टी विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार ज्योति मांझी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। क्षेत्र का दौरा करने के दौरान हुए इस हमले में वे घायल हो गईं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और

बिहार
अस्पताल में भर्ती
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार के गया जी से बड़ी खबर आ रही है. केन्द्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी की समधन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। मांझी की समधन ज्योति मांझी बाराचट्टी विधानसभा से एनडीए की उम्मीदवार हैं। बता दें कि बाराचट्टी सीट पर दूसरे चरण में11 नवम्बर को मतदान होगा।  


बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब वे अपने समर्थकों के साथ खुली जीप में क्षेत्र का दौरा कर रही थीं। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके जिसमें एक पत्थर उन्हे लग गया।  मले में उन्हें  चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बल की तैनाती की गयी है। भाजपा नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, समर्थकों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


बता दें NDA ने सीट बंटवारे के दौरान जीतन राम मांझी की पार्टी हम को 6 सीटें दी थी। जिसमें 3 सीट पर मांझी ने अपने परिवार के लोगों को उतारा। मांझी ने अपनी समधन, बहू और दामाद को टिकट दिया। बहू दीपा मांझी को इमामगंज से प्रत्याशी बनाया तो वही समधन ज्योति देवी को बाराचट्टी से उम्मीदवार बनाया जबकि जमुई की सिकंदरा सीट से दामाद प्रफुल्ल कुमार मांझी को टिकट दिया। जीतनराम मांझी की समधन पर हमला: बाराचट्टी से NDA उम्मीदवार ज्योति मांझी घायल, अस्पताल में भर्तीजीतनराम मांझी की समधन पर हमला: बाराचट्टी से NDA उम्मीदवार ज्योति मांझी घायल, अस्पताल में भर्तीजीतनराम मांझी की समधन पर हमला: बाराचट्टी से NDA उम्मीदवार ज्योति मांझी घायल, अस्पताल में भर्तीजीतनराम मांझी की समधन पर हमला: बाराचट्टी से NDA उम्मीदवार ज्योति मांझी घायल, अस्पताल में भर्तीजीतनराम मांझी की समधन पर हमला: बाराचट्टी से NDA उम्मीदवार ज्योति मांझी घायल, अस्पताल में भर्तीजीतनराम मांझी की समधन पर हमला: बाराचट्टी से NDA उम्मीदवार ज्योति मांझी घायल, अस्पताल में भर्ती