ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

Bihar Election 2025: सासाराम में सीएम योगी की ललकार, महागठबंधन पर जमकर बरसे; उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा के लिए मांगे वोट

Bihar Election 2025: सासाराम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा के समर्थन में वोट मांगा और बिहार को पुराने दिनों में न लौटने की अपील की।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: सासाराम पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन पर तीखा हमला किया और कहा है कि जिन लोगों ने बिहार के सामने एक समय बहुत बड़ा संकट खड़ा कर दिया था, आज वही लोग एकत्र होकर महागठबंधन बना के फिर से लोगों के बीच ठगने के लिए आ गए हैं। 


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा के लिए वोट मांगने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 20 सालों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को आगे बढ़ते देखा है। इसे एक बार फिर से पुराने दिनों में लौटने नहीं देना है। 


उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिहार के किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। जिन लोगों ने बिहार के व्यवसाईयों और कारोबारी को के सामने सुरक्षा का बड़ा संकट खड़ा कर दिया। वह कौन लोग थे जो बिहार के मां-बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम किया? आज वही लोग महागठबंधन बनाकर लोगों को ठगने के लिए फिर से मैदान में आ गए हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।


बता दें कि कार्यक्रम में पहुंचने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इस दौरान मंच पर भाजपा की विधान पार्षद निवेदिता सिंह भी मौजूद रही। उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा पहली बार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता