ब्रेकिंग
CJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशास

Bihar Election 2025: ‘बिहार में तीन-चौथाई सीटें जीतेगी NDA और बनाएगी सरकार’ राजनाथ सिंह का बड़ा दावा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए तीन-चौथाई सीटों पर जीत दर्ज कर फिर से बिहार में सरकार बनाएगी।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बिहार के जमुई में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए तीन-चौथाई सीटों पर जीत दर्ज कर एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी। यह बयान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह के समर्थन में श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में दिया।


राजनाथ सिंह ने बिहार की पिछली स्थिति और वर्तमान में आए बदलाव पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पहले, राजद के शासनकाल में लोग कहते थे, 'आईए ना हमरा बिहार में ठोक देंगे कट्टा कपार में', जिससे राज्य में अपराध और दादागिरी का माहौल था। उन्होंने यह भी कहा कि अब एनडीए सरकार के तहत बिहार एक विकसित राज्य बन गया है, जहां आज आई ना मेरा विकसित बिहार का नारा गूंज रहा है।


रक्षा मंत्री ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में राज्य के हर क्षेत्र में निरंतर विकास हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन 20 वर्षों में नीतीश कुमार पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, जो कि पिछली "जंगल राज" सरकारों के विपरीत है।


राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, और अब हम धन-दौलत के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर हैं। रक्षा मंत्री ने भविष्यवाणी की कि आने वाले समय में भारत रूस और चीन के बाद तीसरे स्थान पर होगा।


इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पहले जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता था, तो उसे नजरअंदाज किया जाता था, लेकिन अब जब भारत कुछ कहता है तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता