मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध
18-Oct-2020 08:48 AM
DESK : शादीशुदा प्रेमिका से एक डॉक्टर इस कदर परेशान हो गया कि उसने उसकी हत्या कर दी. प्लान के तहत डॉक्टर ने पहले उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर पीछा छुड़ाने के लिए उसे जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला.
मामला यूपी के गाजियाबाद का है. पुलिस ने 40 दिन बाद इस ब्लाइंड केस का खुलासा करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. डॉक्टर ने पुलिस के सामने हत्या की बात को कबूल कर लिया है. आरोपी डॉक्टर खुद भी शादीशुदा है. पूरा मामला मसूरी इलाके का है.
बताया जा रहा है कि 7 सितंबर को गाजियाबाद के मसूरी इलाके से एक महिला संदिग्ध हालत में गायब हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने महिला की गुमशुदगी मसूरी थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने जांच शुरू की पर महिला का कुछ पता नहीं चला. इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि महिला इलाके के ही रहने वाले एक डॉक्टर इस्माइल के संपर्क में थी. जिसके बाद पुलिस इस्माइल के पास पहुंची. पर उसने महिला को पहचानने से इंकार कर दिया. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि इस्माइल ने दो माह पहले अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है. पुलिस ने उसके पुराने नंबर के आधार पर जब जांच शुरू की तो उसे हिरासत में ले लिया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर डॉक्टर इस्माइल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो महिला के साथ घूमने का प्लान बनाया और उसे हरियाणा लेकर गया. जहां उसने प्लान के अनुसार जहर का इंजेक्शन लगाकर महिला की हत्या कर दी और लाश को कुरुक्षेत्र इलाके में ठिकाने लगा कर वापस लौट गया. इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन चेंज कर लिया.