ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / news / डॉक्टर के इंतजार में मरीज की हो गई मौत, परिजनों ने जमकर किया...

डॉक्टर के इंतजार में मरीज की हो गई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

15-Jun-2022 07:51 AM

MUZAFFARPUR: बिहार में स्वास्थ व्यवस्था का हाल किसी से छिपा हुआ नहीं है। पिछले दिनों पटना एम्स में मरीज के ऑपरेशन के बाद रुई शरीर के अंदर छोड़ दिया गया था। अब ताजा मामला मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल का है, जहां इमरजेंसी में मंगलवार की रात एक मरीज ने अपना दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सिकंदरपुर धोबी घाट के रहने वाले अरविंद रजक के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत की खबर सुनते ही परिजन और मोहल्ले के कई लोग अस्पताल पहुंच गये और डॉक्टरों और कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।



बताया जा रहा है कि घटना के बाद हॉस्पिटल में अफरातफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की कोशिश भी की। सूचना पाकर पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई और बड़ी मशक्कत के बाद मामले पर काबू पाया। काफ़ी देर तक मृतक की लाश हॉस्पिटल में पड़ी रही। प्रभारी थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए परिजनों का बयान भी दर्ज कराया गया है।



मृतक के परिजनों का कहना है कि अरविंद काफी दर्द में था। उस दौरान हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं थे। हम डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। एक घंटे बीत जाने के बाद भी वहीं कोई डॉक्टर नहीं पहुंचे। अरविंद की हालत गंभीर होती जा रही थी। दर्द से कराहते हुए ही अरविंद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।



घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं मृतक की पत्नी और बच्चों में चीख पुकार मच गया है। अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार के मुताबिक मरीज की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। इस दौरान किसी डॉक्टर को ड्यूटी पर नहीं लगाया गया था।



इधर, मृतक के भाई बबलू रजक ने बताया कि उसका भाई यानी मृतक एक मजदूर था। खाना खाने के बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उनके मुंह से खून गिरने लगा। भागे भागे परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां कोई डॉक्टर उसे देखने के लिए नहीं पहुंचा और इसी दौरान अरविंद की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस हर अगले से मामले की जांच कर रहीं है।