ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप

Home / news / मुंगेर डीएम के अकाउंट से मांगे जा रहे पैसे, जानिए क्या है पूरा...

मुंगेर डीएम के अकाउंट से मांगे जा रहे पैसे, जानिए क्या है पूरा मामला...

26-Aug-2020 07:41 AM

By saif ali

DESK : साइबर क्राइम का ग्राफ लॉकडाउन के दौरान तेजी से बढ़ गया है. अब हैकर्स ने ठगी करने का एक दूसरा तरीका निकाल लिया है. आम आदमी की बात तो छोड़िए, हैकर्स पुलिस अधिकारी को अपना टारगेट बना रहा है. 

ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने जिलाधिकारी राजेश मीणा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है और उस आईडी से दोस्तों से पैसे की मांग की जा रही है.  Rajesh  M Bujeta Ias के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाया गया है, और फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों से पैसे की मांग की जा रही है. इस बात की जानकारी जब डीएम के दोस्तों ने उन्हें दी तो वे चौंक गए. 

सबसे पहले डीएम ने अपना फर्जी अकाउंट बंद कराया और फिर फेसबुक पर पोस्ट कर लोगों को इसकी जानकारी दी है. डीएम ने लिखा है कि 'हैलो दोस्तों
किसी ने मेरी नकली फेसबुक प्रोफ़ाइल बनायी और वह मेरे सम्पर्को से पैसे की मांग कर रहा है. वो मेरी प्रोफ़ाइल पिक्चर का इस्तेमाल कर रहा है, कृप्या इससे अवगत रहें और उसे ना जोड़ें. इसकी बजाय कृपा मुझे रिपोर्ट करें. धन्यवाद'