ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / 'डीजे वाले बाबू' ने कर दिया कमाल, ड्रीम 11 से जीत लिए एक...

'डीजे वाले बाबू' ने कर दिया कमाल, ड्रीम 11 से जीत लिए एक करोड़ रुपए

30-Dec-2022 03:24 PM

NAWADA : देश में इस बात की चर्चा सबसे अधिक होती है कि, किसकी किस्मत कब बदल जाए यह किसी को भी नहीं मालूम होता। अब एक ऐसी ही कहानी बिहार के नवादा से निकल कर सामने आ रही है। यहां एक डीजे संचालक की किस्मत इस कदर पलटी की वह भी भौचका रह गया। यह बिल्कुल ही साधारण घर का रहने वाला बताया जा रहा है।


दरअसल, नवादा के युवक ने ड्रीम 11 नाम के प्लेइंग ऐप पर क्रिकेट गेम खेलकर एक करोड़ की राशि जीती है। यह युवक जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव निवासी स्व बलेस्वर राम के पुत्र राजू राम बताया जा रहा है। इसने ड्रीम 11 में एक करोड़ की राशि जीती है, जिसके बाद उसके घर में खुशी का माहौल है। राजू ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से ड्रीम 11 प्लेइंग ऐप में गेम खेल रहे थे। 


बताया जा रहा है कि, राजू अपने गांव में ही डीजे संचालन का काम करते हैं और छोटी सी दुकान भी चलाते हैं। इस दौरान वह फुर्सत के पल में ड्रीम 11प्लेइंग ऐप पर क्रिकेट गेम खेला करता है।  इसी दौरान बीते रात उसकी किस्मत बदली और अब वह एक करोड़ के मालिक बन गए हैं। हालांकि, इसके पहले भी वह समय-समय पर वह मामूली राशि जीतता था। लेकिन,इसकी किस्मत ने इसका साथ कल दिया और गेम टैली बोर्ड में नंबर वन का रैंक हासिल कर एक करोड़ रूपया जीत लिया।  जिस वक्त वो गेम खेल रहे थे उस वक़्त लगभग 35 लाख लोग एक साथ उस गेम को खेल रहे थे। उन्होंने ब्रिस्बेन हीट और सिडनी थंडर टीम से खिलाड़ियों को चुनकर टीम बनाई और जीत हासिल कर एक करोड़ जीत लिए। 


बताते चलें कि,  ड्रीम 11 नाम के प्लेइंग ऐप पर क्रिकेट गेम खेलकर एक करोड़ की राशि जीतने वाला युवक राजू  डीजे का छोटा सा व्यापार करता है। जब उसे यह मालूम चला तो उसे और परिवार वालों को तनिक भी विश्वास नहीं हो रहा था। मगर जैसे ही वॉलेट में उनकी जीती हुई राशि आ गई तो सभी लोगों का ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिलहाल राजू के प्लेइंग वॉलेट में टैक्स की राशि काटकर 70 लाख की राशि क्रेडिट कर दी गई है। राजू का कहना है कि,अब जीते हुए पैसे से अपना व्यापार बढ़ाएंगे।