लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
11-Aug-2023 12:19 PM
By First Bihar
ARARIA : इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से निकलकर सामने आ रही है जहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता के घर छापेमारी हुई है। यह रेड 6:00 बजे के आस -पास हुई है। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कप का माहौल कायम हो गया है। इस छापेमारी में एमआइएमआइएम के नेता सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली के घर पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे रेड की। रहमत अली के अलावा पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि, इन लोगों पर फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में वाहनों से डीजल की चोरी के मामले में पुलिस की यह कार्रवाई हुई है।
बताया जा रहा है कि, पिछले कुछ वर्षों में एमआइएमआइएम नेता ने काफी संपत्ति अर्जित की है। हालांकि, रेड के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एमआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली के अलावा पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को अररिया नगर थाना में ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
आपको बताते चलें कि, पुलिस की यह कार्रवाई फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में वाहनों से डीजल की चोरी के मामले में हुई है। हालांकि, पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। इस रेड में अररिया जिला पुलिस के साथ ही बथनाहा ओपी और जोगबनी थाना की पुलिस भी शामिल थी। रहमत अली ने 2015 का विधान सभा चुनाव नरपतगंज से और उसकी पत्नी ने लोकसभा चुनाव अररिया से 2019 से लड़ा था। हालांकि,दोनों चुनाव में हार के बाद रहमत अली सात-आठ वर्ष पूर्व टेंपो चलाता था।