बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
18-Oct-2020 07:04 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के नेता चुनाव प्रचार में जुए हुए हैं. रविवार को समस्तीपुर के मुक्तापुर में भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने नागरिक सम्मेलन को संबोधित किया. चुनावी जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसबार बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन होना तय है.
समस्तीपुर में नागरिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि महागठबंधन के पक्ष मे जबरदस्त लहर चल रही है. उन्होंने बताया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर प्रदेश में खाली पड़े पदों को भरा जायेगा. बेहतर शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराना महागठबंधन का मुख्य एजेंडा है.
दीपांकर भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि केंद्र की एनडीए सरकार सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर उसको बेचने में लगी है. इस सम्मेलन को भाकपा(माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य कविता कृष्णन और प्रभात चौधरी ने भी संबोधित किया. इन्होंने समस्तीपुर जिले के सभी सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवारों को जिताने की अपील की.