Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
17-Nov-2024 06:59 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया के ज़िला स्कूल मैदान में खेले जा रहे पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 7 के आमंत्रित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है । अलग अलग क्षेत्र में कार्यरत कॉरपोरेट की टीम इस आमंत्रित टूर्नामेंट में प्रतिभागी है । रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन मीडिया इलेवन ने अपने पहले में मुकाबले में अखंड इंडिया फाउंडेशन की टीम को 10 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।
5 ओवर के इस मुकाबले में मीडिया इलेवन के कप्तान तहसीन अली टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई मीडिया की शुरुआत कोई खास नहीं रही । शुरुआती 3 ओवर में सिर्फ 11 रन बने । इसके बाद छोटू ने 2 चौके और 1 छक्का जड़कर स्कोर को 5 ओवर में 29 रन तक पहुंचाया ।
30 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अखंड इंडिया फाउंडेशन की टीम के कोई भी खिलाड़ी मीडिया इलेवन के सामने टिक नहीं पाए और नतीजा 10 रनों से मुकाबला मीडिया इलेवन ने जीता । मीडिया इलेवन की ओर से सभी 5 गेंदबाज राजन, कुंदन, अमन, राणा और शादाब ने एक एक ओवर फेंका और बेहद किफायती रहे । कुंदन ने दो विकेट तथा शादाब ने एक विकेट लिया, जबकि 2 रन आउट हुए ।सोमवार को मीडिया इलेवन का क्वार्टर फाइनल मुकाबला अकाउंट्स इलेवन से सुबह 8 बजे खेला जाएगा ।