मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
07-Sep-2022 08:18 AM
KATIHAR: कटिहार से राधिकापुर जा रही ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलती ट्रेन धूं-धूं कर जलने लगी। घटना 07551 डीएमयू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की है। गाड़ी के इंजन में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। समय रहते उन्होंने चेन पुलिंग कर दी और ट्रेन रुक गई।
ट्रेन रुकते ही यात्री नीचे उतरने लगे। वहीं, स्थानीय लोगों की भी मौके पर भीड़ जुटने लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। घटना उस वक्त घटी जब ट्रेन कचना रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास पहुंची। यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर चलती ट्रेन में आग कैसे लग गई।
बाद में पता चला कि ट्रेन में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग लग गई थी। बताया जाता है कि ट्रेन जब कचना स्टेशन के आउटर पर पहुंची तब इंजन में धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ। इसके बावजूद यात्रियों में जो दहशत फैला था, वो साफ़ तौर पर देखा जा सकता था। आग बुझ जाने के बाद भी वे ट्रेन में बैठने से डर रहे थे। बाद में उन्हें समझा-बुझाकर बैठाया गया और ट्रेन वहां से रवाना हुई।