दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Jul-2020 04:32 PM
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के सरकारी आवास में कोरोना के नए केस सामने आए हैं. सुशील मोदी के सरकारी आवास से जुड़े तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें उनका हाउस गार्ड भी शामिल है, इसके पहले सुशील मोदी के कार्यालय और आवास से जुड़े पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है.
डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का कोरोना वायरस टेस्ट तब कराया गया था जब परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह पॉजिटिव निकले थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे सुशील मोदी विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार ने भी अपनी कोरोना वायरस टेस्ट कराया लेकिन इन सभी के रिपोर्ट निगेटिव आई.
सुशील मोदी के सरकारी आवास में तैनात हाउस गार्ड में से दो कि रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है. एक माली की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी और अब एक अन्य हाउस गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके अलावा दो अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है.