ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / देवघर हादसे के बाद बांका प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा, मंदार रोप-वे के परिचालन...

देवघर हादसे के बाद बांका प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा, मंदार रोप-वे के परिचालन में बरती जा रही विशेष सतर्कता

11-Apr-2022 07:46 PM

BANKA:  झारखंड के देवघर स्थित त्रिकुट पहाड़ के रोप-वे पर हुए हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो गयी। 32 लोगों को अब तक सुरक्षित निकाला जा चुका है लेकिन 15 लोग अभी भी रोप-वे में फंसे हुए हैं। अंधेरा होने की वजह से फिलहाल रेस्क्यू बंद कर दिया गया है। अब कल सुबह रोप-वे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू होगा। वही देवघर हादसे के बाद बांका के मंदार में भी रोप-वे की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। मंदार रोप-वे के परिचालन में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


बांका के मंदार स्थित रोप-वे के परिचालन को लेकर ऐहतियात बरती जा रही है वही सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गयी है। रोप-वे को चालू करने से पहले रोजाना सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इंजीनियर की टीम रोपवे का मेंटेनेंस कर रहे है। किसी तरह की अनहोनी ना हो इसे लेकर विभाग अलर्ट है। 


बता दें कि पिछले दिनों बांका के मंदार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोप-वे का उद्घाटन किया था। रोप-वे का उद्घाटन होने के बाद बांका में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जो रोप-वे के माध्यम से पर्वत के शिखर तक पहुंचते हैं और खूबसुरत नजारों का आनंद उठाते हैं। देवघर की घटना के बाद बांका में रोप-वे के संचालन को लेकर प्रशासन एक्टिव होकर इस पर जिम्मेदारी के साथ कार्य रही है। मंदार रोप-वे के परिचालन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।