बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
09-Oct-2022 07:21 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की आज यानी 9 अक्टूबर से दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। ये बैठक कई मायने में काफी अहम है, जिसे दिल्ली में बुलाई गई है। बैठक में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित देश के 4000 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल होंगे। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेट्रल में आज इस बैठक की शुरुआत होगी, जबकि कल यानी सोमवार को ताल कटोरा स्टेडियम में 11 बजे बैठक होगी। इस बैठक में लालू प्रसाद यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।
इस बैठक में देश के तमाम हिस्से में पार्टी के सदस्यों और पदाधिकारी शामिल होंगे। ये बैठक इसलिए भी अहम् मानी जा रही है क्योंकि इसमें RJD अपनी विस्तार की रणनीति पर भी चर्चा करने वाली है।
सोमवार को होने वाली बैठक में लालू प्रसाद यादव को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की विधिवत घोषणा होगी और उन्हें इसका प्रमाण पत्र मिलेगा। आपको बता दें, लालू यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं, जबकि आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शनिवार को दिल्ली रवाना हुए हैं।