BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
15-Nov-2020 12:56 PM
DELHI : दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक बार फिर से अलर्ट मोड में आ गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में कोरोना की वापसी को देखते हुए कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाई है. अमित शाह की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और दिल्ली के उपराज्यपाल समेत सभी बड़े अधिकारी शामिल होंगे.
दिल्ली में कोरोनावायरस-2 एक्टिवेट हो चुका है और दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 7340 नए मामले कोरोना के सामने आए हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कुल 96 कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की मौत हुई है. यह आंकड़े सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है और राष्ट्रीय राजधानी को संक्रमण से बचाने के लिए एक बार फिर से सरकार ने सक्रियता बढ़ा दी है. राजधानी में संक्रमित मामलों की संख्या अब तक 482170 हो चुकी है.
दिल्ली सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक के यहां 7519 मरीजों की मौत हो चुकी है और अभी भी एक्टिव केसों की संख्या 44456 है. दिल्ली में 54 लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है. इसमें 19000 से ज्यादा आरटीपीसीआरऔर 30 हजार से ज्यादा रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल है.कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में इस बात को लेकर चर्चा होगी कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए आखिर किस तरह के एहतियात बढ़ते जाएं.