ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / दिल्ली के बिहार निवास में कोरोना अटैक, मुख्यमंत्री-राज्यपाल से लेकर मंत्रियों-विधायकों और अधिकारियों...

दिल्ली के बिहार निवास में कोरोना अटैक, मुख्यमंत्री-राज्यपाल से लेकर मंत्रियों-विधायकों और अधिकारियों के लिए आवंटन बंद

29-Jun-2020 02:10 PM

DELHI : दिल्ली स्थित बिहार निवास में कोरोना वायरस का अटैक हो गया है. बिहार निवास में कार्यरत दो कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है. लिहाजा दिल्ली जाने वाले मंत्रियों-विधायकों के लिए बिहार निवास का आवंटन बंद है.


बिहार की स्थानिक आयुक्त ने जारी किया पत्र
दिल्ली में बिहार सरकार की स्थानिक आयुक्त के पद पर तैनात पलका साहनी ने पत्र जारी किया है. पलका साहनी के पत्र के मुताबिक बिहार निवास में काम कर रहे दो कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इनमें से एक हाउसीपिंग का काम कर रहा था वहीं दूसरा रिसेप्शन पर तैनात था. कोरोना के लक्षण दिखने के बाद जब दोनों की जांच करायी गयी तो उन्हें पॉजिटिव पाया गया है. इसके बाद दिल्ली सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर कई कदम उठाये गये हैं.


बिहार की स्थानिक आयुक्त के मुताबिक बिहार निवास के साथ साथ बिहार भवन के पूरे परिसर और गाडियों को सेनेटाइज किया गया है. बिहार भवन में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सूइट है. वहीं राज्यपाल के लिए बिहार निवास में सूइट है. सूबे के दूसरे मंत्री और विधायक बिहार निवास मे रूकते हैं. वहीं बिहार से दिल्ली जाने वाले अधिकारी बिहार भवन में रूकते हैं.


news image


बिहार निवास का आवंटन बंद
स्थानिक आयुक्त के पत्र के मुताबिक दिल्ली सरकार की टीम ने बिहार निवास और बिहार भवन का निरीक्षण किया है. इस टीम ने फिलहाल बिहार निवास और भवन को कम से कम उपयोग में लाने का निर्देश दिया है. वहीं दिल्ली सरकार ने  ये तय किया है कि बाहर से दिल्ली आने वालों को कम से कम सात दिनों तक होम क्वारंटीन में रहना होगा. दिल्ली के संबधित जिलाधिकारियों ने इसका आदेश जारी कर रखा है.


ऐसे में बिहार निवास और भवन दोनों का आवंटन फिलहाल संभव नहीं है. हालांकि ये रोक 3 जुलाई तक लगायी गयी है. 3 जुलाई के बाद स्थिति की फिर से समीक्षा की जायेगी और तब बिहार निवास-भवन के आवंटन के बारे में फैसला लिया जायेगा.